भारत की स्टार वेटलिफ्टर Mirabai Chanu ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। नॉर्वे के फोर्डे शहर में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 में उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 199 किलोग्राम (84 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
चोटों से जूझकर की दमदार वापसी

पिछले कुछ वर्षों से Mirabai Chanu चोटों और फिटनेस समस्याओं से जूझ रही थीं। पीठ और कंधे की तकलीफ के बाद उन्होंने एनआईएस पटियाला में लंबा रिहैब किया। उनके इस संघर्ष का नतीजा अब सामने आया है — उन्होंने 115 किलोग्राम का क्लीन एंड जर्क उठाकर टोक्यो ओलंपिक का अपना पर्सनल बेस्ट दोहराया। यह जीत उनके जज़्बे और मेहनत की मिसाल है।
उत्तर कोरिया की री सोंग-गुम ने जीता स्वर्ण पदक

इस प्रतियोगिता में उत्तर कोरिया की री सोंग-गुम (Ri Song Gum) ने 122 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क और कुल 213 किलोग्राम के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। जबकि थाईलैंड की थन्याथोन सुकचारोएन ने 198 किलोग्राम के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
🇮🇳 भारत के लिए गौरव का पल
🚨 THIS IS REALLY HUGE FOLKS! 🔥🔥🔥
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 3, 2025
MIRABAI CHANU CLINCHES THE SILVER MEDAL AT WORLD CHAMPIONSHIP 2025 🏋️🥈
Mirabai in 48kg Category lifted 84kg in Snatch 🥉 & 115kg in Clean & Jerk 🥈- Total 199kg 💪
ABSOLUTE LEGEND OF INDIAN SPORTS 🇮🇳🫡pic.twitter.com/QydYzHqy3R
Mirabai Chanu का यह रजत पदक भारत के लिए तीन साल बाद वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहला पदक है। इससे पहले उन्होंने 2017 में स्वर्ण और 2022 में रजत जीता था। गौर करने वाली बात यह है कि अब तक भारत के सभी 18 वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग मेडल महिलाओं ने जीते हैं, जो भारतीय महिला शक्ति की प्रेरणादायक कहानी कहता है। मीराबाई की यह उपलब्धि देशभर की बेटियों के लिए हौसला बढ़ाने वाली है।









