Lava अपने स्मार्टफोन को दिन प्रतिदिन अपग्रेड कर रहा है ताकि भारतीय ग्राहकों के लिए कम बजट में बेहतर फीचर वाला स्मार्टफोन मिल सके, Lava Agni 4 teaser साफ़ तौर पर दिखा रहा है की lava फिर से अपने अग्नि सीरीज को अपग्रेड करके बेहतर बना रहा है | यह फोन नवम्बर में लांच होने वाला है जिसके teaser और spec चर्चा में है |

डिज़ाइन और टीज़र की झलक
Lava Agni 4 teaser पोस्टर से पता चलता है कि Lava Agni 4 का डिज़ाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न होगा। इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो फोन को एक प्रीमियम लुक देता है। फोन के ऊपरी हिस्से में स्पीकर ग्रिल नजर आ रहा है, और इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में टीज़ किया गया है। उम्मीद है कि लॉन्च के समय यह डिवाइस अन्य कलर ऑप्शंस जैसे व्हाइट वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा।
संभावित स्पेसिफिकेशन
हालांकि Lava ने आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का जिक्र नहीं किया हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स और टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे :-
- 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ FHD+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट
- इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर
- Dimensity 8350 प्रोसेसर
- 7,000mAh की बैटरी जो लंबी बैकअप प्रदान करेगी
- हाई-स्पीड UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट
- डुअल 50MP कैमरा सेटअप बेहतर फोटोग्राफी के लिए
क्या होगा Agni 3 से अलग
पिछला मॉडल Lava Agni 3 अपने अनोखे फीचर्स जैसे डुअल डिस्प्ले, टेलीफोटो कैमरा और कस्टम Action Button की वजह से चर्चा में रहा। अब देखने वाली बात यह होगी कि Lava इन फीचर्स को Agni 4 में बरकरार रखेगा या कुछ नए इनोवेटिव बदलाव के साथ lava agni 4 को लेकर आएगा ।
Lava Agni 4 Teaser के अनुसार संभावित कीमत
अभी तक Lava ने कीमत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स का मानना है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में ₹25,000 के आसपास लॉन्च हो सकता है। अगर यह सही साबित होता है, तो Lava Agni 4 मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में दमदार फोन होने वाला है ।









