Asia Cup 2025 Final भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने मुकाबला जीत लिया, लेकिन मैच के बाद होने वाले ट्रॉफी सेरेमनी में हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी अपने हाथों में नहीं उठाई।
एशिया कप ट्रॉफी विवाद क्यों हुआ?

जानकारी के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नक़वी ट्रॉफी देने के लिए मंच पर मौजूद थे। भारत ने राजनीतिक कारणों से उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। यही वजह रही कि ट्रॉफी भारतीय खिलाड़ियों तक नहीं पहुंच सकी और समारोह विवादों में घिर गया।
Asia Cup 2025 Final कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Asia Cup 2025 Final उनकी टीम को जीत की खुशी मिली, लेकिन उन्हें ट्रॉफी उठाने का सम्मान नहीं मिल पाया। उन्होंने इस घटना को खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए निराशाजनक बताया।
फैंस की नाराज़गी और सोशल मीडिया प्रतिक्रिया
INDIA WINS ASIA CUP 2025 FINAL: BUT THE TWIST IS-TEAM INDIA CELEBRATES WITHOUT THE TROPHY⚡️
— Barbarik (@Sunny_000S) September 29, 2025
Team India refuses to accept the #asiacup2025final Trophy🏆from #Pakistan interior minister & ACC Chairman Mohsin Naqvi – didn't go to stage.#INDvPAK #indvspak2025 #PAKvsIND #AsiaCup2025 pic.twitter.com/3y2WTVJmDA
इस घटना के बाद भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि टीम इंडिया को अपनी मेहनत का फल ट्रॉफी के रूप में मिलना चाहिए था। वहीं कुछ ने इसे खेल से ज्यादा राजनीति से जुड़ा मुद्दा करार दिया।









