बॉलीवुड की सुपरहिट Horror-Comedy Franchise Stree अब और भी शानदार होने वाली है। निर्माता Dinesh Vijan और अभिनेत्री Shraddha Kapoor ने कंफर्म किया है कि Stree 3 से पहले दर्शकों को Chhoti Stree नाम की एनीमेशन फिल्म देखने को मिलेगी। यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन देगी बल्कि Stree की Backstory यानी उसकी असली कहानी को भी दिखने का काम करेगी।

Shraddha Kapoor का excitment
Shraddha Kapoor ने मीडिया से बातचीत में कहा कि Chhoti Stree बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस होगी। उन्होंने इसे सिर्फ एक स्पिन-ऑफ नहीं बल्कि Stree 3 की कहानी का अहम प्रीक्वल बताया। उनका मानना है कि इस फिल्म के जरिए दर्शकों को Stree Universe के कहानी को देखने का मौका मिलेगा।
Animation से Live Action
Dinesh Vijan ने खुलासा किया कि Chhoti Stree की आखिरी सीन सीधे Stree 3 से जुड़ी होगी। यह एक ऐसा यूनिक कॉन्सेप्ट होगा जिसमें एनीमेशन का सफर धीरे-धीरे Live Action में बदल जाएगा। इस तरीके से दर्शकों को Stree की अधूरी कहानी और उसके रहस्यों से जोड़ा जाएगा।
Horror-Comedy Franchise Stree Release Timeline
- Chhoti Stree Release Date – यह फिल्म Stree 3 से लगभग 6 महीने पहले रिलीज़ होगी।
- Maddock Films की यह नई कोशिश Bollywood Horror-Comedy Universe को और बड़ा विस्तार देगी।
- Stree (2018) महज़ ₹20 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर ₹180 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया था।
Chhoti Stree सिर्फ एक एनीमेशन मूवी नहीं है, बल्कि यह Horror-Comedy Franchise Stree की असली कुंजी है। यह फिल्म उस रहस्यमयी दुनिया के दरवाजे खोलेगी, जो अब तक छिपी हुई थी। और जब यह सफर एनीमेशन से लाइव-एक्शन में बदलेगा, तो Stree Universe को देखने का मज़ा कई गुना बढ़ जाएगा।









