Oppo ने अपने Oppo Reno 14 5G Diwali Edition को भारतीय त्योहारों की थीम पर launch किया है। इसका डिजाइन मंडल आर्ट, मोर और दीयों से लिया गया है, जो इसे बाकि स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। यह भारत का पहला हीट-सेंसिटिव कलर चेंजिंग स्मार्टफोन है, जो तापमान के अनुसार अपना रंग बदलता है। ठंडे वातावरण में यह ब्लैक शेड में रहता है, सामान्य तापमान पर कॉम्बो कलर दिखाता है और गर्म वातावरण में यह गोल्डन शाइनिंग कलर में बदल जाता है।

मजबूत बॉडी और प्रीमियम बिल्ड
फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम और Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। 7.42 मिमी की स्लिम बॉडी और 187 ग्राम वजन इसे हल्का और स्टाइलिश दोनों बनाते हैं। साथ ही, यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है, यानी धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है।
दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर
Oppo Reno 14 5G Diwali Edition में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 1200 निट्स की ब्राइटनेस और 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो इसे बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर आधारित है और Android 15 बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है।

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक पावर सपोर्ट देती है। इसके साथ 80W सुपर फास्ट चार्जिंग का आप्शन मिलता है, जिससे फोन मिनटों में चार्ज होकर इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है।
प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह फ़ोन शानदार है। इस फोन के रियर में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। Oppo ने इसे एडवांस AI HyperTone Imaging Engine और AI Editor 2.0 फीचर्स से लैस किया है, जिसमें AI Recompose , AI Best Face, AI Perfect Shot, AI Eraser जैसे स्मार्ट टूल्स शामिल हैं।
AI फीचर्स
यह फोन सिर्फ कैमरा ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में भी शानदार है। इसमें AI HyperBoost 2.0, AI LinkBoost 3.0, AI Translate, AI VoiceScribe, AI Mind Space और Circle to Search जैसे इनोवेटिव फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे स्मार्टफोन की नई कैटेगरी में लाते हैं।

Oppo Reno 14 5G Diwali Edition price ( कीमत )
Oppo Reno 14 5G Diwali Edition का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹39,999 में लॉन्च हुआ है। हालांकि, दिवाली ऑफर्स के चलते इसे सिर्फ ₹36,999 की कीमत पर भी खरीदा जा सकता है।









