VLF Mobster 135 – ₹1.30 लाख में प्रीमियम स्कूटर, 125cc इंजन, IVT, डिजिटल TFT डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स के साथ

VLF Mobster 135
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

VLF Mobster 135, एक प्रीमियम स्कूटर है जो स्टाइल, पावर और एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन combo के साथ आता है। इसमें 125cc लिक्विड-कूल्ड इंजन, IVT ट्रांसमिशन, 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी विशेषताएँ हैं। स्पोर्टी डिज़ाइन, चार शानदार रंग विकल्प और डुअल-चैनल ABS इसे सुरक्षित और स्टाइलिश बनाते हैं।

VLF Mobster 135

दमदार डिजाइन और कलर ऑप्शन

Mobster 135 का डिजाइन सभी स्कूटर्स से बिल्कुल अलग है। सामने दिए गए स्प्लिट LED हेडलैंप और ऊँचा विंडस्क्रीन इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। साइड पैनल्स पर शार्प कट्स और पीछे का C-शेप्ड टेललैंप इसे प्रीमियम और लेटेस्ट लुक देते हैं। 

इंजन और परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में लगा है 125cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन, जिसे IVT (Infinitely Variable Transmission) से जोड़ा गया है। यह इंजन लगभग 12.1 बीएचपी की पावर और 11.7 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 100 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुँच सकता है। वहीं, माइलेज लगभग 46 किमी प्रति लीटर तक रहेगा। इसमें 8 लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह लंबे राइड्स के लिए भी उपयुक्त बन जाता है।

VLF Mobster 135

सस्पेंशन, ब्रेकिंग और फीचर्स

Mobster 135 को बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक्स से लैस किया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 230 मिमी डिस्क और पीछे 220 मिमी डिस्क दिए गए हैं, साथ ही इसमें डुअल-चैनल स्विचेबल ABS भी शामिल है। इसमें लगे 12-इंच ट्यूबलेस टायर (फ्रंट 120/70 और रियर 130/70) इसे ज्यादा स्टेबल और सुरक्षित बनाते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस इग्निशन और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी एडवांस सुविधाएँ दी गई हैं।

VLF Mobster 135

VLF Mobster 135 की कीमत 

इटैलियन ब्रांड VLF (Velocifero) ने भारतीय स्कूटर मार्केट में कदम रखते हुए अपना पहला पेट्रोल इंजन वाला स्कूटर Mobster 135 पेश किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.30 लाख रखी है, जो शुरुआती 2,500 ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर के तौर पर उपलब्ध होगी। इसके बाद कीमतों में बदलाव संभव है। इस तरह, यह स्कूटर फिलहाल सीमित समय के ऑफर के साथ आया है।