Xiaomi 17 series चीन में लॉन्च, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी, Leica कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग

Xiaomi 17 series
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Xiaomi ने अपना Xiaomi 17 series लॉन्च कर दिया है, जिसमे 3 लाइनअप स्मार्टफोन शामिल है,Xiaomi 17,Xiaomi 17pro,Xiaomi 17 pro max जो दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor और Adreno 840 GPU दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और हाई-एंड गेमिंग का शानदार एक्सपीरियंस देता है। 

Xiaomi 17 series

प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले

इस फोन में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके कारण गेमिंग से लेकर वीडियो स्ट्रीमिंग तक हर विज़ुअल बेहद स्मूथ और डिटेल्ड नज़र आता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है, जिससे यह धूप में भी बिल्कुल क्लियर दिखाई देती है। फोन को Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन और IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल दोनों से सुरक्षित रहता है।

परफॉर्मेंस में दमदार

Xiaomi 17 को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया गया है। यह प्रोसेसर सिर्फ स्पीड ही नहीं, बल्कि एडवांस AI और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। इसके साथ आने वाला Adreno 840 GPU मोबाइल गेमिंग और हाई-ग्राफिक्स टास्क को बेहद स्मूद बना देता है। 

Xiaomi 17 series

Leica कैमरा के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफी

कैमरा क्quality Xiaomi 17 को और भी खास बनाती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीनों ही 50 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। मुख्य सेंसर Light Fusion 950 टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो डिटेल और नैचुरल कलर्स देता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस बड़े व्यू एंगल्स कैप्चर करता है, जबकि 50MP का Leica टेलीफोटो लेंस 2.6x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ शानदार पोर्ट्रेट और डिस्टेंट शॉट्स लेने में मदद करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हर फ्रेम को प्रोफेशनल टच देता है।

दमदार बैटरी

इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है। यह बैटरी हेवी यूज़र्स के लिए शानदार होने वाली है, क्योंकि यह एक बार चार्ज होने पर पूरे दिन का बैकअप आसानी से देती है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यानी आप इसे तेज़ी से चार्ज कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य गैजेट्स को भी इससे चार्ज कर पाएंगे।

Xiaomi 17 series

Xiaomi 17 series कीमत

चीन में शाओमी 17 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग ₹56,000 रखी गई है। इसके बाद 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट आता है, जिसकी कीमत करीब ₹59,800 है। वहीं, टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत लगभग ₹62,200 है।