India vs Bangladesh Asia Cup 2025: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनकी बल्लेबाज़ी में 6 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल रहे। हालांकि शतक की ओर बढ़ते हुए वह शानदार फील्डिंग के चलते रनआउट हो गए।
India vs Bangladesh बल्लेबाज़ी में गिरावट

India vs Bangladesh मैच में अभिषेक के बाद टीम के अन्य बल्लेबाज़ जैसे शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके। अंत तक भारत 168 रन पर 6 विकेट खोकर रुका, जो बांग्लादेश के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य साबित हुआ।
कुलदीप यादव और गेंदबाज़ों का जलवा

भारत की जीत का सबसे बड़ा आधार रहा गेंदबाज़ी प्रदर्शन। कुलदीप यादव ने शानदार स्पिन बॉलिंग से महत्वपूर्ण विकेट निकाले। उनके साथ वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने भी विकेट चटकाकर बांग्लादेश की पारी को बिखेर दिया।
बांग्लादेश की हार और भारत का फाइनल सफर
Dubai, UAE | India vs Bangladesh Super 4 Asia Cup 2025 | India (168/6) defeats Bangladesh (127) by 41 runs.
— ANI (@ANI) September 24, 2025
(Source: ANI Picture Service) pic.twitter.com/GjbCEyWnHW
बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने 69 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ों के सामने उनकी पारी टिक नहीं सकी। भारत ने यह मैच 41 रनों से जीत दर्ज की और एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली।









