71वें National Film Award 2025 में फिल्म 12th Fail को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब मिला। इस फिल्म का निर्देशन विदु विनोद चोपड़ा ने किया है। वहीं, सुदीप्तो सेन को उनकी चर्चित फिल्म The Kerala Story के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया।
National Film Award 2025 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री

इस साल National Film Award 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दो सितारों ने साझा किया – शाहरुख खान को जवान के लिए, विक्रांत मैसी को 12th Fail के लिए | वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब रानी मुखर्जी को उनकी शानदार परफॉर्मेंस वाली फिल्म Mrs. Chatterjee vs Norway के लिए मिला।
लोकप्रिय और हिंदी सिनेमा के विजेता

लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो करण जौहर की फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा, हिंदी कैटेगरी में Kathal: A Jackfruit Mystery को भी सम्मानित किया गया। वहीं, मेघना गुलज़ार की Sam Bahadur को राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और अन्य सम्मान
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 समारोह में कई शानदार फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया.
— SansadTV (@sansad_tv) September 23, 2025
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) – संयुक्त रूप से
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:… pic.twitter.com/aCjmbnFKCX
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के अवार्ड इस बार मशहूर अभिनेता मोहनलाल को उनकी आजीवन योगदान के लिए दिया गया। इसके साथ ही तकनीकी कैटेगरी और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को भी सम्मानित किया गया, जिसने भारतीय सिनेमा की विविधता को उजागर किया।









