Volvo ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Volvo EX30 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की भारत में तीसरी इलेक्ट्रिक कार है, इससे पहले XC40 Recharge और C40 Recharge को पेश किया जा चुका है। नई SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹41 लाख है, लेकिन प्री-बुकिंग के दौरान इसे केवल ₹39.99 लाख में बुक किया जा सकता है। जो आपके फेस्टिवल सीजन को और भी शानदार बना देगा |

दमदार बैटरी और लंबी रेंज
Volvo EX30 में 69 kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 480 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 272 हॉर्सपावर और 343 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करती है। यह कार 5.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है। यह स्पोर्टी परफॉर्मेंस और आरामदायक ड्राइव का बेहतरीन कॉम्बो पेश करती है।


प्रीमियम इंटीरियर्स और फीचर्स
Volvo EX30 का इंटीरियर बेहद आधुनिक और प्रीमियम है। इसमें 12.3 इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन, Harman Kardon का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार के सभी फंक्शन टचस्क्रीन के माध्यम से आसानी से कंट्रोल किए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें वायरलेस Apple CarPlay और बिल्ट-इन Google ऐप्स की सुविधा भी मौजूद है।
सुरक्षा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस
Volvo हमेशा से सुरक्षा के मामले में शानदार रहा है। EX30 को Euro NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें सात एयरबैग्स, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सुविधाएँ हैं। इसका मतलब है कि ड्राइविंग अनुभव न सिर्फ शानदार, बल्कि सुरक्षित भी है।

Volvo EX30 कीमत
₹41 लाख की कीमत के साथ वॉल्वो EX30 उन ग्राहकों के लिए बेहद शानदार विकल्प बन जाती है जो प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज के साथ किफायती इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं। इसका मुकाबला Hyundai Ioniq 5, BMW iX1 और BYD Sealion 7 जैसी कारों से है।









