Ultraviolette ने अपनी नई और हाई-टेक इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette X47 Crossover को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देती है बल्कि इसके डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स इसे खास बनाते हैं। यह केवल एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं बल्कि एक हाई-टेक क्रॉसओवर है, जो लंबी दूरी की राइडिंग, एडवेंचर और शहर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए शानदार आप्शन होने वाली है |

डिजाइन और स्टाइलिंग
Ultraviolette X47 Crossover का डिजाइन इसे एक एडवेंचर-टूरर इलेक्ट्रिक बाइक बनाता है। इसका फ्रंट डिज़ाइन कंपनी की F77 इलेक्ट्रिक बाइक से प्रेरित है। बाइक में कास्ट एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूत और हल्का बनाता है।

- इसमें एक पीस सीट, आकर्षक विंडस्क्रीन और स्पोर्टी एंगल्ड पैनल्स दिए गए हैं।
- लंबी यात्राओं और एडवेंचर राइडिंग के लिए इसमें हाई-राइज्ड हैंडलबार, नकल गार्ड्स और वैकल्पिक पैनियर्स व एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Ultraviolette X47 Crossover को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें UV Hypersense ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मौजूद है। यह सिस्टम 150° फ्रंट व्यू और 68° रियर व्यू देता है, साथ ही लगभग 200 मीटर तक की डिटेक्शन क्षमता रखता है। इसके जरिए राइडर को एडवांस सेफ्टी अलर्ट्स जैसे रीयर कोलिजन वार्निंग, लेन चेंज सपोर्ट और ओवरटेकिंग अलर्ट्स मिलते हैं।

बाइक में डुअल-चैनल ABS, मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 9-लेवल रीजेनेरेशन, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और “Tow Alter” जैसे एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम शामिल किए गए हैं। वहीं, डिस्प्ले की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में डुअल डिस्प्ले सिस्टम दिया गया है। पहला डिस्प्ले स्पीड, रेंज, बैटरी स्टेटस और ओडोमीटर जैसी राइडिंग जानकारी दिखाता है, जबकि दूसरा डिस्प्ले ADAS अलर्ट्स और डायनामिक डेटा जैसे लीन एंगल आदि की जानकारी देता है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
Ultraviolette X47 Crossover में 10.7 kWh एयर-कूल्ड बैटरी पैक दिया गया है, जो इसे पावरफुल बनाता है। यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज करने पर करीब 323 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 40 hp की मोटर पावर और 610 Nm का व्हील टॉर्क मिलता है। यह बाइक सिर्फ 8.1 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 145 km/h तक सीमित है। चार्जिंग के लिए इसमें 1.6 kW ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया हैं।
Ultraviolette X47 Crossover की कीमत
Ultraviolette X47 Crossover इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने ₹2.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लांच किया है। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी कीमत बढ़कर ₹2.74 लाख तक जा सकती है। इस कीमत पर यह बाइक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रीमियम आप्शन बनकर सामने आती है।









