हाल ही में Katrina Kaif ने Instagram के एक पोस्ट से ये खुशखबरी दी है की वो माँ बनने वाली है इससे फैन्स में ख़ुशी है , और पोस्ट में देखा जा सकता है की वो काफी खुश है ये शेयर करते हुए | लगभग शादी के तीन साल बाद यह जोड़ी अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत कर रही है।

Katrina Kaif और Vicky Kaushal का नया सफर
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में Katrina सफेद कपड़े में मुस्कुरा रही हैं, जबकि Vicky उन्हें प्यार से सहला रहे हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों की खुशी हवा में भी झलक रही हो। Katrina ने कैप्शन में लिखा:
“Our hearts are full of joy as we step into the best chapter of our lives ॐ .”
फैन्स और सेलेब्स की प्रतिक्रिया
जब से यह Katrina Kaif Pregnancy News सामने आई है, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा जैसे दोस्त और सेलेब्स भी अपनी खुशी साझा कर रहे हैं। फैन्स अपनी तरफ से प्यार और शुभकामनाएँ भेज रहे हैं, और ट्विटर पर #KatrinaKaif #VickyKaushal लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।
- सूत्रों की मानें तो बच्चा अक्टूबर या नवंबर 2025 में आने की संभावना है। Katrina अब अपने Maternity Break की तैयारी कर रही हैं, ताकि वह इस नए जीवन और अपने नन्हें मेहमान के लिए पूरी तरह से समय दे सकें।
Katrina kaif और Vicky की यह ख़ुशखबरी केवल बॉलीवुड जगत के लिए ही नहीं, बल्कि उनके फैन्स के लिए भी किसी उत्सव से कम नहीं है। इस नन्हें मेहमान के आने के साथ उनकी जिंदगी और भी रंगीन और खुशहाल होने वाली है। फैन्स बेसब्री से नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं।









