Asia Cup 2025 : Shubman Gill की ताबड़तोड़ पारी से पाकिस्तान पर दबाव

Shubman Gill
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को खेले गए एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में  Shubman Gill ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। ओपनिंग में गिल ने आक्रामक अंदाज़ दिखाया और गेंदबाज़ों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया।

47 रन की तेज़ पारी, अर्धशतक से चूके

Shubman Gill

Shubman Gill ने मात्र 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी इस पारी में बेहतरीन चौके और दमदार शॉट्स शामिल रहे। अफसोस की बात रही कि वह महज़ 3 रन से अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और फै़हीम अशरफ की गेंद पर बोल्ड हो गए।

शाहीन अफरीदी से हुई तीखी नोकझोंक

Shubman Gill

मैच के दौरान Shubman Gill और पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी के बीच मैदान पर हल्की-फुल्की बहस भी देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पल मुकाबले का रोमांच और बढ़ा गया।

भारत को दिलाई मज़बूत शुरुआत

गिल और उनके साथी अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाज़ी से भारत ने शुरुआती 53 गेंदों में ही 100 रन पूरे कर लिए। इस मजबूत शुरुआत ने टीम इंडिया को जीत की नींव देने का काम किया।