DNA मूवी ओटीटी रिलीज़ : जानिए कब और कहां देखें ये जबरदस्त थ्रिलर IMDB रेटिंग है 7.9

DNA
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तमिल फिल्म DNA अब अपने ओटीटी रिलीज के साथ एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां दर्शक इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं। साथ ही, यह फिल्म OTTplay Premium प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, जिससे दर्शकों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं। 

DNA मूवी थिएटर रिलीज़ और परफॉरमेंस : 

DNA को सबसे पहले 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। जिसके बाद दर्शको ने इस फिल्म के  क्राइम-थ्रिलर एंगल की तारीफ की है,और दर्शकों ने इस फिल्म को एक मजबूत और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी बताया। IMDb पर इसे 7.9/10 की अच्छी खासी रेटिंग मिली है, जो दर्शाता है कि फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है |

DNA

DNA मूवी कहानी : 

निर्देशक नेल्सन वेंकटेशन और सह-लेखिका एथिशा वीनो ने मिलकर एक रोचक कहानी पेश की है।इस फिल्म की कहानी आनंद (अथरवा मुरली) और दिव्या (निमिषा सजयन) के विवाह और उनके बच्चे से जुड़ी असमंजस की स्थिति से शुरू होती है। एक साधारण सी दिखने वाली घरेलू जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ जाता है, जब दिव्या को शक होता है कि जो बच्ची उसे अस्पताल में सौंपी गई है, वह उसकी अपनी संतान नहीं है। यह संदेह एक गहरी जांच में बदल जाता है, और फिर सामने आते हैं ऐसे राज, जो किसी भी सामान्य परिवार को तोड़कर रख सकते हैं। फिल्म के केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य, मातृत्व, संबंधों में अविश्वास, और अपराध की परतें हैं। DNA एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक सवालों की परख बखूबी की गई है।

DNA

मुख्य कलाकार: 

अथरवा मुरली और निमिषा सजयन ने अपने किरदारों को बखुबी निभाया है। आनंद और दिव्या के रूप में दोनों की केमिस्ट्री और जटिल परिस्थितियों में उनकी प्रतिक्रियाएं दर्शकों को प्रभावित करती हैं। साथ ही, सह कलाकारों का भी इसमें जबरदस्त रोल है |