भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) की गौरवशाली परंपरा में इस साल का Dadasaheb Phalke Award 2023 मलयालम सुपरस्टार Mohanlal को दिया जाएगा। यह सम्मान 23 सितंबर को आयोजित होने वाले 71st National Film Awards समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह पल न केवल मोहनलाल के लिए, बल्कि पूरे Kerala Cinema और Mollywood Industry के लिए भी गर्व का क्षण है। चुकी हम सभी जानते है की कई दशको से मोहनलाल अपने अभिनय से पुरे भारत का दिल जीत रहे है और उनके अभिनय को पसंद करने और चाहने वालो की कोई कमी नहीं |

Mohanlal का फिल्मी सफर
Mohanlal Malayalam Actor के तौर पर 1978 में Thiranottam फिल्म से जुड़े, लेकिन असली पहचान उन्हें 1980 की Manjil Virinja Pookkal से मिली। इसके बाद उन्होंने Bharatham, Kaalapani, Kilukkam, Vanaprastham, Devasuram और Manichitrathazhu जैसी क्लासिक फिल्मों से अपने अभिनय को दर्शको तक पहुचाया। उनकी versatility और natural acting ने उन्हें न केवल Malayalam Cinema बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग (Indian Film Industry) का सबसे बड़ा स्टार बना दिया।
Box Office Success और Global Recognition
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म Empuraan ने ₹250 करोड़ से अधिक की कमाई करके Mohanlal को Mollywood Box Office King साबित कर दिया। उनकी फिल्मों ने Malayalam Movie Industry को global level पर पहचान दिलाई है। यही वजह है कि Mohanlal को अक्सर “Complete Actor” कहा जाता है। और वो इस अवार्ड के हकदार भी है |
Dadasaheb Phalke Award 2023
Dadasaheb Phalke Award 2023 भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार है। इससे पहले Kerala से Adoor Gopalakrishnan को यह सम्मान मिल चुका है। Mohanlal का नाम इस लिस्ट में जुड़ना Malayalam Film Industry के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
Dadasaheb Phalke Award 2023 पर Mohanlal की प्रतिक्रिया
Mohanlal ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उनके परिवार, दोस्तों, सहयोगियों और करोड़ों दर्शकों का है। उन्होंने अपने फैंस (Mohanlal Fans) को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सफर उनके भरोसे और प्यार के बिना संभव नहीं होता।









