दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में NSUI के उम्मीदवार Rahul Jhansla ने उपाध्यक्ष का पद जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है। यह जीत NSUI के लिए खास है क्योंकि अन्य प्रमुख पदों पर ABVP का कब्ज़ा रहा।
राहुल झाँसला की शानदार जीत

चुनाव परिणामों में Rahul Jhansla ने 29,339 वोट हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ABVP के गोविंद तंवर को 20,547 वोट मिले। इस तरह झाँसला ने लगभग 9,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।
शिक्षा और पृष्ठभूमि

Rahul Jhansla दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज के छात्र रहे हैं। अपनी स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद वे अब कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता का कारण उनका सक्रिय नेतृत्व और कैंपस से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट रुख है।
NSUI के लिए जीत का महत्व
आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर विजय के पश्चात NSUI राष्ट्रीय प्रभारी श्री @kanhaiyakumar जी से आत्मीय मुलाकात की।
— Rahul Yadav Jhansla (@rahuljhanslaa) September 19, 2025
आप द्वारा मिली ऊर्जावान शुभकामनाओं और स्नेह-सम्मान हेतु हृदय से आभार। pic.twitter.com/ek8csTCRal
DUSU 2025 में NSUI को सिर्फ उपाध्यक्ष का पद मिला है, जबकि अध्यक्ष और अन्य प्रमुख पद ABVP के खाते में गए। ऐसे में राहुल झाँसला की जीत NSUI के लिए बड़ी राहत और रणनीतिक सफलता मानी जा रही है। इससे पार्टी को आने वाले चुनावों में ऊर्जा और छात्रों के बीच विश्वास मिलेगा।









