Neeraj Ghaywan की निर्देशन वाली फिल्म ‘Homebound’ को Oscar 2026 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया है। यह फिल्म Best International Feature Film श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी और Indian Film Industry की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत बनाएगी। यह सच में भारतीय सिनेमा के लिए एक शानदार दिन है ये एक शानदार सक्सेस है इस फिल्म के लिए |

Homebound की कहानी
फिल्म Homebound की कहानी दो बचपन के दोस्तों के जीवन की कठिनाइयों को दर्शाती है। एक है Chandan (Vishal Jethwa), जो दलित समुदाय से है, और दूसरा Shoaib (Ishan Khatter), जो मुस्लिम समुदाय से है। दोनों का सपना है कि वे Police Constable बनें और समाज में सम्मान हासिल करें। फिल्म जातिवाद, सामाजिक असमानता और दोस्ती के मुद्दों को गहराई से दिखाती है।
- Homebound ने पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना पाई है। Cannes Film Festival में इसे Un Certain Regard सेक्शन में दिखाया गया और Toronto International Film Festival (TIFF) में दर्शकों की प्रशंसा मिली। इस पहचान ने इसे Oscar 2026 की दौड़ में जगह दिलाया |
Oscar 2026 पर कलाकार और निर्माताओं की प्रतिक्रिया
फिल्म के निर्माता Karan Johar और Adar Poonawalla ने कहा कि Homebound का Oscar Entry भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक है। Janhvi Kapoor ने इसे अपने करियर की खास उपलब्धि बताया। Ishan Khatter और Vishal Jethwa ने भी कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को संदेश देने वाली कहानी है।
- भारत हर साल Oscar के लिए फिल्में भेजता है, लेकिन अब तक कोई जीत नहीं पाई है। Homebound के चयन से उम्मीद है कि यह फिल्म Indian Film Industry की वैश्विक पहचान को और मजबूत बनाएगी। इसकी कहानी, अभिनय और Neeraj Ghaywan की निर्देशन शैली इसे अन्य भारतीय फिल्मों से अलग बनाती है।









