Fire-Boltt ने अपने नए स्मार्ट ग्लास सीरीज़ FireLens लॉन्च कर दी है। यह सीरीज़ दो खास मॉडलों – FireLens Audio और Fire-Boltt FireLens Vision AI के साथ आई है। इन चश्मों का मकसद केवल फैशन नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की जिंदगी में टेक्नोलॉजी को और आसान बनाना है।जिससे बिना मोबाइल के यूज़ के आप अपने बहुत से कार्य को कर सकते है |

FireLens Audio: म्यूज़िक और कॉलिंग का नया टेक्नोलॉजी
इस वेरिएंट को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो चलते-फिरते कॉल अटेंड करना और म्यूज़िक का मज़ा लेना पसंद करते हैं। इसमें डिरेक्शनल स्पीकर्स और इनबिल्ट माइक मौजूद है। इसके जरिए आप न सिर्फ गाने सुन सकते हैं बल्कि वॉयस असिस्टेंट को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। हल्का फ्रेम और स्टाइलिश लुक इसे रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है।
Fire-Boltt FireLens Vision AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Vision AI मॉडल FireLens का प्रीमियम वर्ज़न है। इसमें 8MP कैमरा लगा है, जो वॉइस कमांड से फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकता है। यह ग्लास 35 से ज्यादा भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन की क्षमता रखता है, साथ ही सामने दिख रहे ऑब्जेक्ट्स, पौधे या संकेतों को तुरंत पहचान कर जानकारी देता है। इसमें 32GB स्टोरेज, ड्यूल-माइक और Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी खूबियां भी दी गई हैं। खास बात यह है कि यह Siri, Google Assistant, Bixby और यहां तक कि ChatGPT जैसे एआई टूल्स को भी सपोर्ट करता है।
मॉडल और डिज़ाइन आप्शन
FireLens सीरीज़ तीन अलग-अलग वर्ज़न में उपलब्ध है –
- F1 : बेसिक फीचर्स और ~220mAh बैटरी
- F2 : बड़ा फ्रेम, ~300mAh बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस
- F2 Pro : एडवांस्ड एआई फीचर्स के साथ ~390mAh बैटरी
सभी मॉडल्स हल्के फ्रेम, स्प्लैश-रेज़िस्टेंट बॉडी और टच कंट्रोल पैनल के साथ आते हैं। ये प्रिस्क्रिप्शन-रेडी हैं और Transitions लेंस ऑप्शन के साथ भी मिल सकते हैं।
कीमत
- FireLens Audio : ₹3,499
- FireLens Vision AI : ₹9,999 से शुरू
दोनों मॉडल Fire-Boltt की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध है।









