Ampere ने अपना updated इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus Grand 2025 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹89,999 है। यह स्कूटर नए Ocean Blue और Matcha Green कलर ऑप्शंस, प्रीमियम डिजाइन, 2.3 kWh बैटरी, 118 किमी रेंज और LCD डिजिटल कंसोल के साथ आता है। स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन, वारंटी के साथ इसे बनाता है एक दमदार EV bike आप्शन।

नया लुक और कलर ऑप्शंस
कंपनी ने Magnus Grand 2025 को दो नए कलर में लांच किया है – Ocean Blue और Matcha Green। इनमें से “Matcha Green” कलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका नाम सोशल मीडिया पर वायरल ड्रिंक से प्रेरित है। Ocean Blue वेरिएंट में ब्लू, व्हाइट और ब्राउन का कॉम्बिनेशन है, जो इसे एक प्रीमियम फिनिश देता है। इसके अलावा ब्राउन सीट, सिल्वर ग्रैब रेल और गोल्ड बैजिंग इसके डिजाइन को और शानदार बनाते हैं।
टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस
Magnus Grand अब एक नए LCD डिजिटल कंसोल के साथ आता है, जो बेहतर विज़िबिलिटी और कनेक्टिविटी ऑप्शंस प्रदान करता है। इसमें 2.3 kWh LFP रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जबकि मोटर की क्षमता 1.5 kW (नॉमिनल) और 2.4 kW (पिक पावर) है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर Eco मोड में 118 किमी की रेंज देता है, हालांकि वास्तविक इस्तेमाल में यह दूरी 80 से 95 किमी तक सीमित रहती है। इसकी टॉप स्पीड 65 km/h है और यह 0 से 40 km/h की रफ्तार सिर्फ 6.5 सेकंड में पकड़ लेता है।
वारंटी और वैल्यू
Ampere Magnus Grand 2025 पर कंपनी 3 साल / 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और बैटरी पर 5 साल / 75,000 किमी की वारंटी दे रही है। यह स्कूटर न सिर्फ स्टाइलिश और आधुनिक है बल्कि रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेस्ट है |

Magnus Grand 2025 price (कीमत)
Ampere ने अपनी Magnus सीरीज़ का नया मॉडल Magnus Grand 2025 को ₹89,999 की (एक्स-शोरूम) कीमत रखी गई है, जो Magnus Neo की तुलना में लगभग ₹5,000 ज्यादा है। इस नए वेरिएंट को खास तौर पर डिजाइन और फीचर्स में बदलाव के साथ लांच किया गया है।









