भारतीय एथलेटिक्स में एक नया नाम तेजी से चमक रहा है – Sachin Yadav। World Athletics Championship 2025 में इस युवा खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। उन्होंने पहले ही प्रयास में 86.27 मीटर का थ्रो कर चौथा स्थान हासिल किया और बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
बचपन और शुरुआती सफर

Sachin Yadav का जन्म 25 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के खेकरा में हुआ। बचपन में वे क्रिकेटर बनना चाहते थे और एक तेज़ गेंदबाज बनने का सपना देखते थे। लेकिन 19 साल की उम्र में उनका रुझान जेवलिन थ्रो की ओर हुआ और यहीं से उनके खेल करियर ने नया मोड़ लिया। उनकी लंबाई लगभग 6 फीट 5 इंच है, जो उन्हें इस खेल में अतिरिक्त ताकत और संतुलन देती है।
हालिया उपलब्धियाँ और रिकॉर्ड

Sachin Yadav ने 2025 में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। एशियाई चैम्पियनशिप 2025 में उन्होंने 85.16 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता। 38वें नेशनल गेम्स, देहरादून में 84.39 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल और मीट रिकॉर्ड अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा क्लासिक में 82.33 मीटर थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे।
नीरज चोपड़ा से तुलना और भविष्य की उम्मीदें
Sachin Yadav shines with his personal best of 86.27m at the World Athletics Championships 2025!
— SAI Media (@Media_SAI) September 18, 2025
And while it wasn’t Neeraj Chopra’s best outing, champions are never defined by a single performance.
We look forward to many more golden throws ahead & the day when both these… pic.twitter.com/ohzg9wtrEA
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। यह उपलब्धि बताती है कि आने वाले समय में भारत को जेवलिन थ्रो में एक और स्टार मिलने वाला है। सचिन यादव की मेहनत, आत्मविश्वास और लगातार बेहतर होते प्रदर्शन से साफ है कि वे भविष्य में ओलंपिक और वर्ल्ड लेवल पर मेडल जीतने की पूरी क्षमता रखते हैं।









