अब खत्म होगी The Summer I Turned Pretty Final chapter की लव स्टोरी, Movie से होगा क्लोज़र

The Summer I Turned Pretty
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप भी The Summer I Turned Pretty के फैन हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। शो का तीसरा सीज़न भले ही इसका आखिरी चैप्टर रहा हो, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हो रही। Amazon Prime Video ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि इस सीरीज़ का एक स्पेशल फ़ीचर फ़िल्म वर्ज़न बनाया जाएगा, तो दर्शकों को मिलेगा एक इमोशनल और यादगार Ending।

The Summer I Turned Pretty

कहानी से जुड़ा दर्शकों का लगाव

Jenny Han की लिखी किताबों पर आधारित The Summer I Turned Pretty सीरीज़ ने पिछले कुछ सालों में युवाओं के बीच एक खास जगह बना ली थी। हर सीज़न में Belly और Conrad की जर्नी देखने के बाद, फैंस इस रिश्ते का अंजाम जानने के लिए बेसब्र थे। तीसरे सीज़न ने रिलीज़ के शुरुआती हफ्ते में ही करोड़ों दर्शक जुटाए और साबित कर दिया कि यह शो सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि दिलों में भी गहराई से जगह बना चुका है।

फिल्म में क्या होगा खास

इस नई फिल्म को लिखने और डायरेक्ट करने का जिम्मा खुद Jenny Han संभालेंगी, यानी कहानी वैसी ही रहेगी जैसी किताबों और शो में थी।

  • Lola Tung दोबारा Belly का किरदार निभाएंगी।
  • Christopher Briney भी Conrad के रूप में लौटेंगे।

The Summer I Turned Pretty से फैंस की उम्मीदें

जिन्होंने तीन सीज़न तक Belly की जर्नी देखी है, वे जानते हैं कि उसके दिल और दिमाग में कितनी जटिलताएँ हैं। दर्शक चाहते हैं कि फिल्म में उसकी और Conrad की कहानी को एक खूबसूरत और बेहतरीन अंत मिले। साथ ही यह भी उम्मीद है कि फिल्म उसी रोमांस और नॉस्टैल्जिक फील के साथ आएगी, जिसने शो को इतना खास बनाया।