Oppo ने अपने K13 सीरीज में Oppo K13s लांच किया है, यह लांच चीन में हुआ है और जल्द ही उम्मीद है की यह भारत में भी लांच होगा क्योकि यह एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसमे फीचर भर-भर के मिलता है ,और साथ ही यह बजट फ्रेंडली भी होने वाला है जिससे यह और भी शानदार होने वाला है|

शानदार डिस्प्ले एक्सपीरिएंस
Oppo K13s फोन 6.8-इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो Full HD+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस और भी स्मूथ हो जाता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में पावरफुल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.63GHz तक जाती है। यह चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ Adreno GPU दिया गया है जो ग्राफिक्स को और स्मूद बनाता है।
Oppo K13s कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Oppo K13s में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और 2MP का सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जो इस प्राइस रेंज में इसे और खास बनाता है।
बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7000mAh की बैटरी है । इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है और पावर-यूज़र्स के लिए यह काफी उपयोगी साबित होगी। इसके साथ कंपनी ने 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिससे बैटरी बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है।

- फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है।
Oppo K13s price (कीमत)
Oppo K13s का बेस मॉडल (8GB + 256GB) चीन में CNY 1,499 (लगभग ₹18,500) की कीमत पर लॉन्च हुआ है। वहीं, इसका हाई वेरिएंट (12GB + 256GB) CNY 1,599 (करीब ₹20,000) में उपलब्ध है। फिलहाल यह स्मार्टफोन सिर्फ चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत में लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।









