Apollo Tyres लिमिटेड भारत की एक प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनी है, जिसका मुख्यालय गुड़गाँव, हरियाणा में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी और आज यह कंपनी 100 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है।
अपोलो टायर्स की मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल उपस्थिति

Apollo Tyres के भारत में पाँच, नीदरलैंड्स में एक और हंगरी में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। यह कंपनी यात्री वाहन, ट्रक-बस, टू-व्हीलर, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल टायर्स का उत्पादन करती है।
अपोलो टायर्स के प्रमुख प्रोडक्ट्स

कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग सेगमेंट में टायर उपलब्ध कराती है। पैसेंजर कार और SUV टायर्स, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर टायर्स, ट्रक और बस टायर्स, एग्रीकल्चर व इंडस्ट्रियल टायर्स, स्पेशलिटी और OTR (ऑफ द रोड) टायर्स | इसके अलावा कंपनी ने लग्ज़री गाड़ियों के लिए प्रीमियम ब्रांड Vredestein भी भारत में लॉन्च किया है।
अपोलो टायर्स की हाल की उपलब्धियाँ
🚨 APOLLO TYRES SIGNS A 579CR DEAL WITH TEAM INDIA. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 16, 2025
– It'll cover 121 bilateral games and 21 ICC matches till 2027. 🇮🇳 (Cricbuzz). pic.twitter.com/8A34dUo0xr
Apollo Tyres हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक जर्सी स्पॉन्सर बना है। कंपनी की सालाना आय लगभग 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और यह दुनिया की टॉप 20 टायर कंपनियों में शामिल है।









