Anandkumar Velkumar का Speed Skating World Championship 2025 में गोल्ड, 1000 मीटर स्प्रिंट में रचा इतिहास

Anandkumar Velkumar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत के युवा स्पीड स्केटर Anandkumar Velkumar ने 2025 की peed Skating World Championship में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। चीन के बेइदाइहे में आयोजित इस चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय खेल इतिहास में नया अध्याय लिखा।

पहली बार भारत को मिला स्वर्ण पदक

Anandkumar Velkumar

Anandkumar Velkumar ने सीनियर पुरुष 1000 मीटर स्प्रिंट में मात्र 1:24.924 मिनट में दौड़ पूरी कर भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि भारतीय स्केटिंग के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है।

500 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक भी जीता

Anandkumar Velkumar

Anandkumar Velkumar ने सिर्फ गोल्ड ही नहीं, बल्कि 500 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने इस रेस को 43.072 सेकंड में पूरा किया और अपनी दमदार फिटनेस और गति का प्रदर्शन किया।

भारत के लिए गौरव का क्षण

वेलकुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारतीय स्पीड स्केटिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसके साथ ही जूनियर कैटेगरी में कृष शर्मा ने भी स्वर्ण पदक जीता, जिससे यह चैंपियनशिप भारत के लिए यादगार बन गई।