Royal Enfield ने अपनी क्रूजर बाइक Meteor 350 का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कई डिजाइन अपडेट्स और लेटेस्ट फीचर्स शामिल हैं, जो इसे पहले से भी ज्यादा बेहतरीन और राइडिंग फ्रेंडली बनाते हैं। यह लॉन्ग राइड में कम्फर्ट देता है साथ ही शानदार लुक भी |

इंजन और परफॉर्मेंस
Meteor 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ लाया गया है। नया असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच लंबे राइड्स और ट्रैफिक में बाइक को और भी आरामदायक बनाता है।
Meteor 350 का डिजाइन और कलर आप्शन

2025 Meteor 350 अब चार नए वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें अलग स्टाइल और कलर ऑप्शंस दिए गए हैं:
- Fireball: चमकदार रंग जैसे Fireball Orange और Fireball Grey।
- Stellar: मैट फिनिश वाले डार्क शेड्स जैसे Stellar Matt Grey और Stellar Marine Blue।
- Aurora: हेरिटेज लुक वाले रंग, जैसे Aurora Retro Green और Aurora Red।
- Supernova: प्रीमियम क्रोम लुक वाला Supernova Black।
हर वेरिएंट को नए एलिमेंट्स के साथ अपडेट किया गया है, जिससे बाइक का लुक और भी प्रीमियम दिखता है।
आधुनिक फीचर्स

नई Meteor 350 में कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और आरामदायक फीचर्स दिए गए हैं जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी शानदार बनाते हैं। Fireball और Stellar वेरिएंट्स में LED हेडलाइट और ट्रिपर नेविगेशन पॉड स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध हैं, जबकि सभी वेरिएंट्स में LED इंडिकेटर्स और USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, Aurora और Supernova वेरिएंट्स में एडजस्टेबल लीवर्स दिए गए हैं, जो लंबी राइड्स और ट्रैफिक में बाइक को और भी आरामदायक बनाते हैं।
Meteor 350 की कीमत
Meteor 350 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,95,762 (Fireball वेरिएंट) से शुरू होती है और ₹2,15,883 (Supernova वेरिएंट) तक जाती है। यह बाइक इस प्राइस सेगमेंट में एक दमदार विकल्प है ,जो बेहतरीन पेर्फोर्मस और शानदार लुक देती है |









