Poco M7 Plus 4GB Limited Edition 7,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ सिर्फ ₹10,999 में लॉन्च

Poco M7 Plus 4GB Limited Edition
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Poco ने अपने M7 Plus series में Poco M7 Plus 4GB Limited Edition वेरिएंट launch किया है। यह फोन विशेष रूप से बजट‑स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसकी कीमत लगभग ₹11,000 के आसपास रखी जाएगी। यह मॉडल केवल सीमित समय के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Poco M7 Plus 4GB Limited Edition

Poco M7 Plus 4GB Limited Edition की विशेषताएँ

फोन के लिमिटेड एडिशन में RAM को घटाकर 4GB किया गया है, जबकि बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने M7 Plus मॉडल की तरह ही हैं। डिस्प्ले 6.9 इंच का FHD+ LCD पैनल है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass प्रोटेक्शन है।और प्रोसेसर की बात करे तो Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 है जो रोज़मर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 7,000 mAh की बड़ी बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कैमरा सेटअप में रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा शामिल है।

Poco M7 Plus 4GB Limited Edition की कीमत

4GB RAM वाला यह वेरिएंट ₹11,000 से कम की कीमत में आएगा। पहले से मौजूद 6GB और 8GB वेरिएंट क्रमशः ₹13,999 और ₹14,999 में उपलब्ध है ,यह लिमिटेड एडिशन Big Billion Days सेल के दौरान Flipkart पर अवेलेबल रहेगा।

Poco M7 Plus 4GB Limited Edition
  • यह फोन उन लोगों के लिए है जो कम बजट में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं, हाई‑एंड गेमिंग या भारी मल्टीटास्किंग नहीं करते। जो लोग गेमिंग और भारी ऐप्स चलाने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए 6GB या 8GB मॉडल बेहतर आप्शन होगा।