भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya एक बार फिर अपनी personal life की वजह से लाइमलाइट में हैं। हाल ही में उनकी relationship की चर्चा अब मॉडल Mahieka Sharma के साथ जुड़ गई है। खबरें ये भी कहती हैं कि Hardik का breakup Jasmin Walia से हो चुका है, और अब उनकी नई rumoured girlfriend Mahieka हो सकती हैं।

Mahieka Sharma मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर
Mahieka Sharma मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई फैशन शो और ब्रांड कैम्पेन में काम किया है। उनका पैसन बचपन से ही कैमरे की ओर रहा और इसी जुनून ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक पहुंचाया।
- महिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है।
- वह फिटनेस और योग की दीवानी हैं, यहां तक कि उन्होंने योगा टीचर ट्रेनिंग भी पूरी की है।
- पिछले साल मेकअप एलर्जी के बावजूद उन्होंने रैंप शो में हिस्सा लेकर अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट साबित की थी।

हार्दिक और Jasmin Walia
कुछ महीने पहले हार्दिक और जैस्मिन वालिया को लेकर काफ़ी चर्चाएँ थीं। दोनों को वेकेशन पर और क्रिकेट मैचों में साथ देखा गया। जैस्मिन हार्दिक के मैचों में उन्हें चीयर करती भी दिखीं। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। हार्दिक की शादी 2020 में नताशा स्टैनकोविक से हुई थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में उन्होंने अलग होने का ऐलान कर दिया था और साफ किया था कि बेटे की परवरिश उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अफवाहें कैसे शुरू हुईं?
Mahieka Sharma और हार्दिक पांड्या का नाम तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर महिका ने हार्दिक से जुड़ी कुछ पोस्ट्स पर दिलचस्पी दिखाई। फैंस ने तुरंत कनेक्शन जोड़ दिया और मीम्स बनाते हुए लिखा “नया मैच, नई गर्लफ्रेंड”। हालांकि, अब तक न हार्दिक और न ही महिका ने इस रिश्ते पर कोई बयान दिया है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या इससे ज्यादा कुछ।









