Maruti Suzuki Victoris SUV लॉन्च: ₹10.50 लाख की शुरुवाती कीमत में, 28.65 kmpl माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Maruti Suzuki Victoris SUV
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Maruti Suzuki ने अपनी नई Maruti Suzuki Victoris SUV लॉन्च की है, जो लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, Dolby Atmos साउंड सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस है। सबसे खास बात है यह है की इसे BNCAP और GNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

Maruti Suzuki Victoris SUV

डिजाइन और बाहरी लुक

Maruti Suzuki Victoris SUV का डिजाइन शानदार है, जो इसे इस सेगमेंट की अन्य SUVs से अलग बनाता है। इसमें नए LED हेडलैंप और DRLs, स्पोर्टी फ्रंट और रियर बम्पर,स्टाइलिश सिल्वर रूफ रेल्स दिया गया है। इन फीचर्स की वजह से Victoris को सड़क पर एक दमदार और मॉडर्न लुक मिलता है। जिससे यह ग्राहकों को खूब पसंद आने वाली है |

इंटीरियर और फीचर्स

Maruti Suzuki Victoris SUV को प्रीमियम और हाई-टेक बनाया गया है। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट, और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है,मल्टीकलर एंबिएंट लाइटिंग, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं। साथ ही, पैनोरमिक सनरूफ इसे प्रीमियम कैटेगरी में रखते हैं। Victoris में हाई-स्पीड USB Type-C चार्जिंग पोर्ट्स (60W और 45W) भी दिए गए हैं, जिससे लंबे राइड में भी डिवाइस चार्जिंग की चिंता नहीं रहती।

Maruti Suzuki Victoris SUV

इंजन और माइलेज

Victoris को तीन आप्शन के साथ लांच किया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट और CNG वर्ज़न भी उपलब्ध कराया है। गियरबॉक्स विकल्पों में 5-स्पीड मैन्युअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक, और e-CVT यूनिट्स शामिल हैं। खास बात यह है कि स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट लगभग 28.65 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो इसे सेगमेंट में सबसे बेहतर बनाता है।

Maruti Suzuki Victoris SUV वेरिएंट्स और कीमतें

Victoris को छह वेरिएंट्स में लांच किया गया है। बेस वेरिएंट की कीमत ₹10.50 लाख से शुरू होती है और हाई-एंड वेरिएंट की कीमत लगभग ₹19.99 लाख तक जाती है। कंपनी ने इसे कई कलर आप्शन में लॉन्च किया है।