Modi 36000 crore project Bihar : पावर प्लांट और मखाना बोर्ड की घोषणा

36000 crore project
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितम्बर 2025 को बिहार के पूर्णिया से राज्य को करीब 36000 crore project का शिलान्यास और लोकार्पण कर पीएम मोदी ने सीमांचल सहित पूरे बिहार के लिए नए विकास अध्याय की शुरुआत की। यह अब तक की सबसे बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी।

36000 crore project से बिहार को ऊर्जा में आत्मनिर्भरता

36000 crore project

पूर्णिया कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने भागलपुर के पीरपैंती में 3×800 मेगावॉट का थर्मल पावर प्रोजेक्ट लॉन्च किया। यह लगभग 25,000 करोड़ रुपये का निवेश है, जो बिहार को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस परियोजना से लाखों घरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।

कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना और रेल-एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा

36000 crore project

पीएम मोदी ने कोसी-मेची इंट्रा-स्टेट रिवर लिंक प्रोजेक्ट का पहला चरण भी शुरू किया, जिसकी लागत लगभग 2,680 करोड़ रुपये है। इससे बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई और खेती को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, नई रेल लाइनें, जैसे अररिया-गलगलिया रेलखंड और बिक्रमशिला-कटारिया डायरेक्ट रेल लाइन की घोषणा हुई। एयर कनेक्टिविटी में भी बड़ा कदम उठाते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव और पूर्णिया-कोलकाता पहली फ्लाइट की शुरुआत की गई।

मखाना बोर्ड और ग्रामीण विकास योजना

पूर्णिया से पीएम मोदी ने 36000 crore project में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड बनाने की भी घोषणा की। इससे मिथिला और सीमांचल क्षेत्र के किसानों को उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात में मदद मिलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया और दीनदयाल अंत्योदय योजना से जुड़ी सहायता भी वितरित की गई।