Surya Kumar Yadav on Pahalgam asia cup 2025: भारत की जीत पहलगाम के शहीदों और सेना को समर्पित

Surya Kumar Yadav
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद भारतीय कप्तान Surya Kumar Yadav (SKY) ने कहा कि यह जीत केवल क्रिकेट की जीत नहीं है, बल्कि इसे देश के लिए समर्पित किया गया है।

पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए संवेदना

Surya Kumar Yadav

Surya Kumar Yadav ने अपने बयान में कहा कि वे और पूरी टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम देशवासियों के दुख-दर्द को साझा करती है।

भारतीय सेना को किया नमन

Surya Kumar Yadav

Surya Kumar Yadav ने इस जीत को भारतीय सेना और सुरक्षा बलों को समर्पित करते हुए कहा कि हमारी असली प्रेरणा वे जवान हैं, जिन्होंने बहादुरी से आतंकवाद का सामना किया। उन्होंने कहा – “हम उम्मीद करते हैं कि हमारी जीत से देश की सेना और शहीद परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आएगी।”

खेल से ऊपर है देशभक्ति

मैच के बाद पाकिस्तान टीम के साथ हैंडशेक न करने पर भी Surya Kumar Yadav ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों में देशभक्ति और संवेदनाएं खेल भावना से भी बड़ी होती हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया ने इस बार हाथ मिलाने से परहेज किया।