Asia Cup 2025 में खेले गए India vs Pakistan हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप को पूरी तरह दबाव में ला दिया। कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।
पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी

India vs Pakistan एशिया कप 2025 के मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरे मैच में संघर्ष करते नज़र आए और टीम 20 ओवर में केवल 127/9 रन ही बना पाई। शाहीन शाह अफरीदी ने आखिर में थोड़ी बल्लेबाजी दिखाई, लेकिन टीम का स्कोर भारत के लिए आसान लक्ष्य साबित हुआ।
भारतीय बल्लेबाजों की दमदार पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत तेज रही। अभिषेक शर्मा ने केवल 13 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन की पारी खेली और टीम को 15.5 ओवर में जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने भी 31 रनों का योगदान दिया।
विवाद भी रहा चर्चा में
No handshake with terr@rists 👏
— Berlin 🚩 (@Toxicity_______) September 14, 2025
Captain Surya stood firm with the nation’s sentiments. #PKMKBForever pic.twitter.com/xPZzBaFMVj
India vs Pakistan मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक न होने से विवाद खड़ा हो गया। यह घटना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इसके बावजूद भारत की जीत ने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया।









