बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस हफ्ते का वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) बेहद ड्रामेटिक और इमोशनल रहा, जब दो पॉपुलर कंटेस्टेंट्स नतालिया जानोस्जेक (Natalia Janoszek) और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) को शो से बाहर कर दिया गया।

Weekend Ka Vaar में डबल एलिमिनेशन से चौंके फैंस
फराह खान ने वीकेंड एपिसोड में एलिमिनेशन का ऐलान करते हुए पहले Natalia Janoszek का नाम लिया। सभी घरवाले जैसे ही उन्हें विदा करने जुटे, तभी दूसरा झटका आया Nagma Mirajkar भी वोटों की कमी और टास्क की वजह से बाहर हो गईं। इस डबल एलिमिनेशन ने फैंस के साथ-साथ घरवालों को भी हैरान कर दिया।

Weekend Ka Vaar में आवेज़ दरबार के टूटे जज्बात
नगमा के बाहर जाने की बात सुनकर आवेज़ दरबार (Awez Darbar) खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि, “नगमा ने मुझे सोशल मीडिया की दुनिया से रूबरू कराया। मैं हमेशा डांस पर ध्यान देता था, लेकिन उसने मुझे आगे बढ़ना सिखाया।” नगमा ने विदाई के वक्त आवेज़ को गले लगाते हुए कहा – “बाहर जाकर मैं शादी की तैयारी करूंगी।” यह सुनकर घर का माहौल और भी इमोशनल हो गया।
नामिनेशन टास्क का असर
इस बार Bigg Boss Elimination केवल कम वोटों के कारण नहीं हुआ, बल्कि नामिनेशन टास्क में हुई गलती भी इसकी बड़ी वजह बनी। आवेज़ ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगमा को गेम खेलने का सही मौका मिलना चाहिए था।
- Bigg Boss 19 के इस डबल एलिमिनेशन के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। नतालिया और नगमा की विदाई ने कई कंटेस्टेंट्स को हिला दिया, वहीं शो के डाइनामिक्स पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। फैंस अब यह देखने के लिए बेताब हैं कि आगे कौन सा कंटेस्टेंट गेम में मजबूती से टिकता है और कौन बाहर होता है।









