अगर आपको भी बजट स्मार्टफोन की जरुरत है तो आप IQOO Z10 lite 5G को बिलकुल भी स्किप नहीं कर सकते है ,क्योकि Amazon Great Indian Festival sale में यह फ़ोन मात्र ₹8,999 में आ रहा है ,और इसी ऑफर के साथ यह फ़ोन बजट सेगमेंट में फ्लैगशिप फोन होने वाला है |

दमदार प्रोसेसर और स्मूद परफ़ॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है। AnTuTu टेस्ट में यह फोन 4.3 लाख+ स्कोर हासिल करता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस काफी तेज़ और स्मूद हो जाता है।
बैटरी और चार्जिंग

iQOO Z10 Lite 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल में भी बेहतरीन परफॉरमेंस देती है। हालांकि चार्जिंग सिर्फ 15W FlashCharge सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को फुल चार्ज करने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।लेकिन फिर भी इस बजट में यह एक फ्लैगशिप फोन साबित होता है |
डिस्प्ले और कैमरा

इस फोन में 6.74 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। और इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony AI कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Erase, AI Enhance और डॉक्यूमेंट मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं।
स्टोरेज और सॉफ्टवेयर
इस फोन में तीन वेरिएंट मिलते हैं – 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है। यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 (Android 15 बेस्ड) पर काम करता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और क्लीन इंटरफेस प्रदान करता है। और बेहतरीन परफॉरमेंस देता है |









