तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया नाम तेजी से सुर्खियाँ बटोर रहा है Ritika Nayak। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘Mirai’ में उनके अभिनय ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। और अब उनकी फेन following काफी तेज़ी से बढ़ रही है |जिससे यह साफ़ पता चल रहा है की लोग Ritika Nayak को पसंद कर रहे है

Ritika Nayak की दिल्ली से तेलुगु सिनेमा तक का सफर
दिल्ली में जन्मीं रितिका नायक ओडिया परिवार से आती हैं। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और यहीं से उनका रुझान अभिनय की ओर बढ़ा। शुरुआत उन्होंने फिल्म ‘Ashoka Vanamlo Arjuna Kalyanam’ से की और इसके बाद ‘Hi Nanna’ जैसी फिल्मों में नज़र आईं। लेकिन ‘Mirai’ में मिला किरदार उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

‘Mirai’ में दमदार किरदार
इस फिल्म में रितिका ने एक भिक्षुणी (Monk) की भूमिका निभाई है। किरदार साधारण नहीं था, बल्कि इसमें भावनाओं की गहराई और मानसिक शक्ति दोनों दिखानी थी। रितिका ने इसे चुनौती की तरह लिया और पर्दे पर पूरी ताकत के साथ दिखा दिया।
- ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैन्स लगातार उनके काम की सराहना कर रहे हैं। कोई उन्हें “तेलुगु सिनेमा की नई खोज” बता रहा है, तो कोई कहता है कि वे “स्क्रीन पर मेन कैरेक्टर वाइब” देती हैं।









