इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में इतिहास रच दिया।और T20 score Record में नाम दर्ज कर लिया ,मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लिश टीम ने केवल 20 ओवरों में 304/2 रन बनाए। यह पहली बार है जब किसी टेस्ट खेलने वाले देश ने टी20I में 300 रन का जादुई आंकड़ा छुआ।
फिल साल्ट की धमाकेदार पारी ने T20 score Record बनाया

इस T20 score Record पारी के हीरो रहे फिल साल्ट, जिन्होंने मात्र 60 गेंदों पर नाबाद 141 रन ठोके। उनकी इस पारी में चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
जोस बटलर का ताबड़तोड़ अंदाज़

फिल साल्ट के साथ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी शानदार बल्लेबाजी की। बटलर ने केवल 30 गेंदों पर 83 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही शतक से ज्यादा रन ठोक दिए और विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया।
T20 score Record इंटरनेशनल में नया कीर्तिमान
Unbelievable performance from Phil Salt 😮💨
— England Cricket (@englandcricket) September 12, 2025
Jaw-dropping innings from our opener 🫡 pic.twitter.com/VGg3n9TMv8
इंग्लैंड की यह पारी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई। यह किसी भी टेस्ट नेशन द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने दिखा दिया कि उनकी बैटिंग लाइन-अप दुनिया की सबसे खतरनाक बल्लेबाजी क्रमों में से एक है।









