इंग्लैंड के बल्लेबाज़ फिल सॉल्ट (Phil Salt) ने टी20 क्रिकेट में Century लगा कर इतिहास रच दिया। और आज हम Phil Salt Century Highlight के बारे में जानेंगे क्या है खास , मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में सॉल्ट ने सिर्फ 60 गेंदों पर 141 नाबाद रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
इंग्लैंड ने जड़ा 300+ का स्कोर

सॉल्ट की Century और कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) की तूफानी साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 304/2 रन बनाए। यह इंग्लैंड का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ पहली बार 300+ रन बनाए गए।
बटलर ने भी खेली आक्रामक पारी

Phil Salt Century Highlight के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 30 गेंदों पर 83 रन ठोके। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर मैदान में आतिशबाज़ी कर दी और दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
Phil Salt Century Highlight की खास यादे

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम दबाव में ढह गई और इंग्लैंड ने यह मैच 146 रनों से जीत लिया। यह मुकाबला न केवल इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीतों में से एक बन गया, बल्कि फिल सॉल्ट की Century ने क्रिकेट इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया।









