POCO X7 Flipkart Big Billion Days 2025 सेल में एक बेहतरीन ऑफर के साथ आने वाला है। इस सेल में POCO X7 को ₹15,000 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, खास बात यह है की यह रेंज इस फ़ोन के लिए बहुत ही कम है क्योकि वीडियो देखने, गेम खेलने और स्क्रॉलिंग का अनुभव प्रीमियम है। जो इस price सेगमेंट में बेस्ट है |

परफ़ॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह चिपसेट परफ़ॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में अच्छा है। फोन Android 14 पर चलता है और Xiaomi का HyperOS इसमें बेहतर यूजर Experience देता है। RAM और स्टोरेज के कई वेरिएंट मिलते हैं, जिनमें 8GB/12GB RAM और 128GB से लेकर 512GB तक का स्टोरेज शामिल है।

कैमरा क्वालिटी
POCO X7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का Ultra-Wide लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। यह कैमरा सेटअप सामान्य फोटोग्राफी से लेकर लो-लाइट शॉट्स तक अच्छा परफ़ॉर्म करता है। वहीं, फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए बेहतरीन है।
बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5,110mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चलती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। इस प्राइस सेगमेंट में यह चार्जिंग स्पीड भी काफी ठीक है।
POCO X7 पर Flipkart Big Billion Days में Best Deal
यह फ़ोन ऑफर के तहत 15 हजार रूपये की कम कीमत में आ रहा है जो की मिड सेगमेंट में सबसे दमदार डील साबित होने वाला है यह फ़ोन एक बजट किंग होने वाला है |









