India vs Pakistan Asia Cup 2025 में 14 सितंबर को दुबई में होने वाले मुकाबले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि हाल ही में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस मैच को रद्द किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मैच होने दो India vs Pakistan Asia Cup

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस याचिका को तत्काल सुनवाई से साफ इनकार कर दिया। जजों ने सवाल किया कि “आखिर इतनी जल्दीबाजी क्यों? यह तो सिर्फ एक मैच है, इसे होने दो।” कोर्ट के इस बयान से साफ हो गया कि India vs Pakistan Asia Cup मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा।
India vs Pakistan Asia Cup मैच की अहमियत

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच हमेशा ही करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहता है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद मैदान पर होने वाला यह मुकाबला खेल के साथ-साथ भावनाओं से भी जुड़ा होता है।
अब 14 सितंबर को होगा महामुकाबला
भारत-पाकिस्तान मैच को रोकने की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार किया
— News24 (@news24tvchannel) September 11, 2025
◆ SC ने कहा – "मैच होने दीजिए, हम रोक नहीं लगाएंगे"#SupremeCourt | Supreme Court | #IndVsPak | #AsiaCup | #Asiacup2025 pic.twitter.com/1GYeTA5D5t
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह तय हो गया है कि 14 सितंबर 2025 को दुबई में भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी टीम एशिया कप में बढ़त हासिल करेगी।









