Motorola Edge 60 Pro प्रीमियम डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ एक बेहतरीन स्मार्टफोन हो जाता है , इस फ़ोन के लुक्स और स्क्रीन के वजह से यह और भी प्रीमियम लगता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बजट-फ्रेंडली रेंज में एक पावरफुल और स्टाइलिश स्मार्टफोन चाहते हैं।

शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन डिजाइन
इस फोन में 6.7 इंच का curved pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ब्राइटनेस लेवल इतना ज्यादा है कि धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ नज़र आती है। इसके अलावा Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP68/IP69 रेटिंग इसे और भी शानदार बनाते हैं।
दमदार प्रोसेसर और तेज परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट दिया गया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ-साथ शानदार रन एक्सपीरियंस देता है। साथ ही इसमें 8GB और 12GB RAM के आप्शन हैं, और UFS 4.0 स्टोरेज से डेटा स्पीड भी बेहतरीन मिलती है,जिससे परफॉरमेंस और बढ़ जाती है |
प्रो-लेवल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम तक सपोर्ट करता है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी को और भी बेहतर बना देता है।

बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका 6000mAh बैटरी पैक है , जो पूरे दिन आसानी से चलता है। साथ ही इसमें 90W टर्बोपावर चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Motorola Edge 60 Pro की कीमत
इसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है, जो 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। टॉप वेरिएंट ₹33,999 में मिलेगा। यह फोन इस प्राइस सेगमेंट में एक बेहतरीन आप्शन बन जाता है |









