Honda Motorcycle Price Cut: अब ₹18,887 तक सस्ती हुई Bikes और Scooters

Honda Motorcycle
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने अपने कई  मॉडल्स के टू-व्हीलर सेगमेंट में GST2.0 लागु होने के बाद कीमतों में बड़ा बदलाव किया है ,और इन बदलाव के बाद ग्राहकों को भारी छुट मिलने वाली है,अब होंडा की बाइक को खरीदने का बेहतर समय आ गया है |

Honda Motorcycle

Honda Motorcycle में GST बदलाव से आई राहत

नए नियमों के अनुसार, 350cc तक के इंजन वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर्स पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इस बदलाव से Honda के लगभग सभी बाइक मॉडल्स की कीमतों में कमी आई है। वहीं, 350cc से ऊपर की प्रीमियम बाइक्स पर अब 40% GST लागू होगा, जिससे उनकी कीमत थोड़ी बढ़ सकती है। लेकिन इस चेंज का सबसे बड़ा फायदा मिडिल क्लास के फॅमिली को होने वाला है |

किन मॉडल्स पर मिली सबसे बड़ी छुट 

Honda Motorcycle

Honda के स्कूटर और बाइक्स पर कीमतों में अलग-अलग स्तर पर राहत दी गई है। कुछ प्रमुख मॉडल्स और उन पर मिली बचत इस प्रकार है:

  • Honda Activa 110 – करीब ₹7,800 तक सस्ती
  • Honda Dio 110 – लगभग ₹7,100 की बचत
  • Honda Activa 125 – करीब ₹8,200 तक सस्ती
  • Honda Shine 100 – ₹5,600 तक की राहत
  • Honda Unicorn – लगभग ₹9,900 तक कम दाम
  • Honda SP160 – करीब ₹10,600 तक सस्ती
  • Honda Hornet 2.0 – लगभग ₹13,000 की कटौती
  • Honda H’ness CB350 – ₹18,500 तक सस्ती
  • Honda CB350RS – लगभग ₹18,887 तक की बचत
Honda Motorcycle

ग्राहकों के लिए ख़ुशी 

Honda के इस कदम से बजट-फ्रेंडली मॉडल्स जैसे Activa, Dio और Shine और भी किफायती हो गए हैं। वहीं, मिड-रेंज बाइक्स Unicorn और Hornet 2.0 खरीदने वालों के लिए भी यह सही समय साबित हो सकता है। खास बात यह है कि 350cc से कम के लगभग सभी मॉडल्स पर ग्राहकों को सीधी बचत मिलेगी। जिससे वो बचत के साथ साथ अपनी मनपसंद बाइक ले पाएंगे |