Mahindra हमेशा से ही अपने SUV के बेहतरीन फीचर से फेमस है , और अब मौका है mahindra XUV700 को ₹1.43 लाख तक की कम बचत पर लेने का क्योकि GST 2.0 के कारण mahindra के कई गाड़ियों पर भरी छुट मिल रहा है जिसमें एक यह भी है |

Mahindra XUV700 की क्यों बदली कीमत
पहले बड़ी और पावरफुल गाड़ियों पर 28% GST के साथ-साथ अतिरिक्त 20% तक सेस लगाया जाता था। इस वजह से टैक्स दर लगभग 48% तक पहुंच जाती थी। अब सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए इन्हीं गाड़ियों पर फ़्लैट 40% GST लागू किया है। इसी कारण से Mahindra XUV700 की कीमत में कमी आई है। जिससे ग्राहकों को बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है |
Mahindra XUV700 के किस मॉडल पर कितना बचत होगा
कंपनी के मुताबिक, नई कीमतें लागू होने के बाद अलग-अलग वेरिएंट्स में ग्राहकों को अलग-अलग बचत मिलेगी। शुरुआती वेरिएंट MX में करीब ₹90 हजार तक की छुट मिलेगी, जबकि टॉप वेरिएंट AX7 L में यह बचत लगभग ₹1.43 लाख तक पहुँच जाएगी। यानी जितना हाई-एंड वेरिएंट होगा, उतना ही फायदा ज़्यादा मिलेगा।
- सरकार की नई टैक्स दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। हालांकि महिंद्रा ने पहले ही अपनी प्राइस लिस्ट अपडेट कर दी है, ताकि ग्राहक बिना इंतजार किए कम दाम में XUV700 खरीद सकें।
Mahindra के दिया ग्राहकों को ऑफर
Mahindra का कहना है की सरकार की GST2.0 नियम 22 सितम्बर से लागू होंगी लेकिन हमारे कम्पनी के सभी cars पर ये पहले से ही लागु कर दिया गया है जिससे ग्राहक बिना किसी झंझट के इस त्योहार के सीजन का लाभ ले सके और अपनी मनपसंद कार को बुक कर सके | इसको पहले लागु करने का एक रीज़न यह भी है की कंपनी चाहती है की इस सीजन गाड़ियों की बिक्री भी ज्यादा हो |और ग्राहकों को लाभ भी ज्यादा मिले |









