Larry Ellison दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Oracle के सह-संस्थापक और चेयरमैन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनने का खिताब हासिल कर लिया है।
Larry Ellison की कुल संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, Larry Ellison की कुल संपत्ति अब 393 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। वहीं, एलन मस्क की नेटवर्थ लगभग 385 अरब डॉलर है। इस तरह एलिसन ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया।
Oracle कंपनी की सफलता से बढ़ी दौलत

Larry Ellison की संपत्ति में यह बड़ी छलांग उनकी कंपनी Oracle के शेयरों में आई तेजी से आई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं की बढ़ती मांग ने कंपनी के मुनाफे और शेयर प्राइस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
एलन मस्क को छोड़ा पीछे

कई सालों से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए थे। लेकिन अब Oracle के शेयरों की शानदार ग्रोथ ने लैरी एलिसन को शीर्ष पर पहुंचा दिया है। यह टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।









