Realme P3 Lite 5G Price, Battery और Camera Details जानें क्यों होने वाला है ये Best Budget Smartphone

Realme P3 Lite 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Realme अपने बजट 5G स्मार्टफोन्स की रेंज में Realme P3 Lite 5G को 13 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो कम दाम में बेहतर 5G experience चाहते हैं। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹10,000 के अन्दर रखी जा सकती है, जो इसे  बेस्ट बजट स्मार्टफोन बनाएगा।

Realme P3 Lite

डिस्प्ले और डिजाईन 

Realme P3 Lite 5G specifications की बात करें तो इसमें मिलेगा 6.67-inch HD+ LCD display जो 120Hz refresh rate के साथ आता है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस लगभग 625 nits तक है जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। फोन का डिज़ाइन काफी स्लिम है – सिर्फ 7.94mm मोटाई और 197 ग्राम वजन के साथ। इसके अलावा इसमें IP64 rating दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है।

पावरफुल प्रोसेसर 

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 5G processor पर काम करेगा, जो इस प्राइस सेगमेंट के लिए एक पावरफुल चिपसेट माना जाता है। इसमें 6GB RAM और 128GB storage का कॉम्बिनेशन दिया जाएगा, साथ ही virtual RAM support भी मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर चलेगा।

बैटरी और चार्जिंग 

Realme P3 Lite 5G battery की बात करे तो इसमें 6000mAh की बैटरी होने वाली है, जो लंबा बैकअप देती है। इसके साथ ही कंपनी ने 45W fast charging का सपोर्ट दिया है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें reverse charging का फीचर भी मौजूद होगा, जिससे इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Realme P3 Lite

Realme P3 Lite 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP rear camera दिया गया है जो क्लियर और शार्प तस्वीरें क्लिक करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP front camera मौजूद है। इस प्राइस रेंज में यह कैमरा सेटअप अच्छा माना जा सकता है।

  • Realme ने इसमें कुछ खास फीचर्स जोड़े हैं जैसे Rainwater Smart Touch, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन रिस्पॉन्सिव रहती है।