GST 2.0 Effect: Hyundai Cars हुईं सस्ती, Grand i10,creta और Tucson के कीमतों में लाखों की कटौती

Hyundai
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

GST 2.0 लागू होने के बाद कार कंपनियों ने अपने ग्राहकों को GST से होंहोने वाले छुट को देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में Hyundai Motor India ने भी ऐलान किया है कि वह अपने सभी पैसेंजर कार मॉडल्स की कीमतों में कमी करेगी। नई कीमतें 22 सितम्बर 2025 से लागू होंगी, जिससे लोग अब अपनी मनपसंद Hyundai कार पहले से कम दाम में खरीद पाएंगे।

Hyundai

Hyundai कार के कीमत में कटौती 

Hyundai ने छोटी हैचबैक से लेकर प्रीमियम SUV तक सभी कारों की कीमतों में कटौती की है।

  • Grand i10 Nios अब करीब ₹73,800 तक सस्ती हो गई है।
  • Aura की कीमतों में ₹78,500 तक की गिरावट आई है।
  • Exter में ₹89,200 तक की कमी दर्ज हुई।
  • i20 और i20 N Line की कीमतें क्रमशः ₹98,000 और ₹1,08,100 तक घटी हैं।
  • पॉपुलर SUV Venue में ₹1,23,600 और Venue N Line में ₹1,19,400 तक का फायदा मिलेगा।
  • Verna करीब ₹60,640 तक सस्ती हुई है।
  • सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV Creta और Creta N Line में क्रमशः ₹72,145 और ₹71,762 तक की कटौती हुई।
  • Alcazar की कीमतों में ₹75,376 तक की गिरावट दर्ज की गई।
  • वहीं सबसे बड़ी राहत Tucson SUV में मिली है, जिसकी कीमत में ₹2.40 लाख तक की कटौती की गई है।
Hyundai

इलेक्ट्रिक कारों पर नहीं हुआ कोई बदलाव

Hyundai की इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसका कारण यह है कि EVs पर पहले से ही केवल 5% GST लागू है। इसलिए इस श्रेणी में किसी अतिरिक्त कटौती की आवश्यकता नहीं पड़ी।

Hyundai

त्योहारों के सीजन में ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका

त्योहारों का मौसम शुरू होने जा रहा है और ऐसे समय में कारों पर कीमतों में कटौती ग्राहकों के लिए बड़ा अवसर है। जिन लोगों ने Hyundai की गाड़ी खरीदने का मन बना रखा था, उनके लिए यह सबसे सही समय साबित हो सकता है। सस्ती कीमतों और बेहतर फीचर्स के साथ अब Hyundai कारें पहले से कहीं ज्यादा बेहतरीन विकल्प बन गई हैं।