Samsung Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra हुए लॉन्च, Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 11600mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ।

Galaxy Tab S11
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सैमसंग ने IFA 2025 में अपनी Galaxy Tab S11 सीरीज़ लांच की है, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं – Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra। यह टैबलेट्स उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो काम और मनोरंजन दोनों में एक प्रीमियम और स्मार्ट एक्सपीरियंस चाहते हैं। स्टाइलिश डिज़ाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और Galaxy AI से लैस यह डिवाइस प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बेहतर बनाते हैं।

Galaxy Tab S11

Galaxy AI और One UI 8: स्मार्ट फीचर्स के साथ आसान काम

Galaxy Tab S11 सीरीज़ में आपको One UI 8 और Galaxy AI का कॉम्बिनेशन मिलता है। यह टैबलेट आपके लिखे, बोले और ड्रॉ किए गए कंटेंट को समझकर तुरंत सुझाव देता है। चाहे आप नोट्स बना रहे हों, स्केच कर रहे हों या किसी मीटिंग में लाइव AI असिस्टेंट की मदद लेना चाहते हों – यह डिवाइस हर जगह काम आता है। 

Galaxy Tab S11
Galaxy Tab S11 Ultra

दमदार परफॉर्मेंस और डिजाइन

Galaxy Tab S11 सीरीज़ में लेटेस्ट 3nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो हाई-स्पीड परफॉर्मेंस और बेहतर AI सपोर्ट देता है। खासकर Galaxy Tab S11 Ultra बेहद पतला (सिर्फ 5.1mm) है, लेकिन इसकी मजबूती शानदार है क्योंकि इसमें Armor Aluminum बॉडी और IP68 रेटिंग दी गई है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार विजुअल्स दिखाता है।

Galaxy Tab S11
Galaxy Tab S11

बैटरी और कनेक्टिविटी

Tab S11 Ultra में 11,600 mAh बैटरी मिलती है जबकि Tab S11 में 8,400 mAh बैटरी है। दोनों ही मॉडल्स 45W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, Ultra मॉडल Wi-Fi 7 और बेस मॉडल Wi-Fi 6E के साथ आता है, जिससे इंटरनेट कनेक्टिविटी और भी तेज़ हो जाती है।

Galaxy Tab S11

Galaxy Tab S11 सीरीज़ की कीमत 

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक कीमत की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Galaxy Tab S11 सीरीज़ प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होगी। सैमसंग आमतौर पर अपने Ultra मॉडल की कीमत को हाई-एंड सेगमेंट में रखता है, जबकि बेस मॉडल थोड़ा किफायती होता है।