Police Station Mein Bhoot : मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा की नई धमाकेदार फिल्म

Police Station Mein Bhoot
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Police Station Mein Bhoot बॉलीवुड में एक बार फिर से तहलका मचाने आ रही है मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा की जोड़ी। ‘सत्या’ जैसी हिट फिल्म के बाद करीब 27 साल बाद यह जोड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म Police Station Mein Bhoot लेकर आ रही है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ डर का तड़का लगाने का वादा कर रही है।

Police Station Mein Bhoot फिल्म की कहानी में ट्विस्ट और सस्पेंस

Police Station Mein Bhoot

Police Station Mein Bhoot फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक गैंगस्टर की मौत हो जाती है। लेकिन मौत के बाद उसकी आत्मा पुलिसवालों को डराने लगती है। दिलचस्प टैगलाइन “जब डरते हैं लोग पुलिस के पास जाते हैं, लेकिन पुलिस डर जाए तो कहाँ जाती है?” फिल्म में रोमांच और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करती है।

पहला लुक और सोशल मीडिया रिएक्शन

Police Station Mein Bhoot

Police Station Mein Bhoot फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। पोस्टर में मनोज बाजपेयी पुलिस वर्दी में हाथ में खून से सनी गुड़िया पकड़े नजर आए। हालांकि कुछ फैंस ने पोस्टर को एआई जनरेटेड बताते हुए ट्रोल भी किया, लेकिन ज्यादातर दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

रिलीज डेट और दर्शकों की उम्मीदें

Police Station Mein Bhoot

फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और जल्द ही रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर में कुछ नया लेकर आएगी और मनोज बाजपेयी के दमदार अभिनय से मनोरंजन का स्तर और भी ऊंचा होगा।