जब भी हम मिड रेंज सेगमेंट phones की बात करते है तो poco का नाम जरुर आता है ,और एक बार फिर कम्पनी ने अपने POCO F7 5G फोन से सबको चौका दिया है क्योकि इस फोन में मिलता है दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन डिस्प्ले जो इसे शानदार बनाते है, इस फोन में प्रीमियम फीचर भर -भर के दिए गए है ।

डिज़ाइन और डिस्प्ले
POCO F7 5G तीन कलर आप्शन में उपलब्ध है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले आपको शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, सबकुछ स्मूथ चलता है। साथ ही 3200 nits ब्राइटनेस के कारण धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।
परफॉर्मेंस और बैटरी ,गेमिंग लवर्स के लिए बेस्ट

फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर इसे सुपर-फास्ट बनाता है। 12GB RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज की वजह से आप चाहे कितने भी ऐप्स चलाएं, फोन हैंग नहीं होता। इसमें IceLoop कूलिंग सिस्टम और WildBoost 3.0 टेक्नोलॉजी लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन को ठंडा रखती है।
पॉवर के लिए इसमें 7550mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W fast charging को सपोर्ट करती है। मतलब सिर्फ कुछ ही मिनट चार्ज करने पर घंटों फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी है, जिससे आप दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

POCO F7 5G कैमरा
फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा भी शानदार रिज़ल्ट देता है।
POCO F7 5G की कीमत
इस फोन की शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है, जो इसके फीचर्स को देखते हुए ठीक है। इस फ़ोन के प्रीमियम फीचर के लिए ये एक बेहतरीन प्राइस है |









