Ajaya Babu Valluri ने अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत के अजय बाबू वल्लुरी ने पुरुषों की 79 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया।
Ajaya Babu Valluri ने 335 किलोग्राम के लिफ्ट के साथ बनाया रिकॉर्ड

Ajaya Babu Valluri ने कुल 335 किलोग्राम वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 152 किलोग्राम स्नैच और 183 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क शामिल थे। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मुकाबले में मलेशिया के मोहम्मद एरी (333 किग्रा) और नाइजीरिया के अदेपाओ अडेलके (306 किग्रा) को पीछे छोड़ते हुए अजय बाबू ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफिकेशन

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही अजय बाबू वल्लुरी ने ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जिससे भारत की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।









