तेलुगु सिनेमा के स्टार Vijay Deverakonda की फिल्म Kingdom Movie का हाल ही में OTT Release Netflix पर हुआ। थिएटर में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद फैन्स को उम्मीद थी कि डिजिटल वर्जन और भी मज़ेदार होगा। लेकिन जैसे ही दर्शकों ने फिल्म देखी, उनकी उम्मीदें टूट गईं, क्योंकि इसमें कई Missing Scenes है।

OTT Release में गायब हुआ Viral Romantic Song
थियेटर रिलीज़ से पहले फिल्म का पहला रोमांटिक song “Hridayam Lopala” सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हुआ था। फैंस को लगा था कि OTT वर्जन में यह गाना जरूर मिलेगा, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म से यह गाना पूरी तरह हटा दिया गया। निर्माता का कहना है कि यह गाना फिल्म की गंभीर कहानी (intensity) के साथ मेल नहीं खा रहा था, इसलिए इसे शामिल नहीं किया गया।

- सिर्फ गाना ही नहीं बल्कि एक मजेदार Carnival Fight Scene भी गायब है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने अपनी भावना को जताते हुए लिखा कि “थियेटर का असली मज़ा OTT पर नहीं मिला।”
Kingdom Movie को लेकर उम्मीदें
कई दर्शकों का मानना है कि मेकर्स भविष्य में इन Deleted Scenes और Missing Songs को YouTube या Bonus Content के रूप में शेयर कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।









