Vivo ने अपनी T-Series में Vivo T4 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन न सिर्फ अपने दमदार फीचर्स बल्कि शानदार डिज़ाइन और मजबूत बैटरी बैकअप के कारण चर्चा में है। और यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में realme, poco,samsung के सभी phones से बेहतरीन होने वाला है |

शानदार डिस्प्ले और डिज़ाइन
इस स्मार्टफोन में 6.77-इंच का क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ आता है। पतला और हल्का डिज़ाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। Nitro Blue और Blaze Gold जैसे कलर आप्शन इसे और बेहतरीन बनाते हैं।

प्रोसेसर और कैमरा परफॉर्मेंस
फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP OIS मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 2MP सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो सपोर्ट करता है।

Vivo T4 Pro 5G बैटरी, कीमत
6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इस फोन को खास बनाती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹27,999 रखी गई है। यह फोन इस बजट का किंग होने वाला है |









